देश का मौसम: महाराष्ट्र से दक्षिण भारत तक बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में कड़ाके
देश का मौसम: महाराष्ट्र से दक्षिण भारत तक बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में कड़ाके
Read More
स्लीपर बसों के लिए सरकार का बड़ा फैसला: अब सुरक्षित होगा यात्रियों का सफर, बॉडी
स्लीपर बसों के लिए सरकार का बड़ा फैसला: अब सुरक्षित होगा यात्रियों का सफर, बॉडी
Read More
देश का मौसम: उत्तर भारत में सूखी सर्दी का सितम, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के
देश का मौसम: उत्तर भारत में सूखी सर्दी का सितम, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के
Read More
मानसून 2026 पर ‘अल नीनो’ का साया: क्या देश में 1972 जैसा सूखा पड़ेगा? जानें
मानसून 2026 पर ‘अल नीनो’ का साया: क्या देश में 1972 जैसा सूखा पड़ेगा? जानें
Read More

उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.6°C, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और ‘कोल्ड डे’ का सितम

देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आज इस सीजन का सबसे कम तापमान ४.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पारा ३.४ डिग्री, जबकि झारखंड के डाल्टनगंज में ३.२ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ (Cold Day) की स्थिति बनी हुई है, जहाँ अधिकतम तापमान १० से १२ डिग्री के बीच बना हुआ है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है।

ADS कीमत देखें ×

बेमौसम बारिश: दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में बदला मौसम

९ जनवरी को राजस्थान के उत्तर-पूर्वी जिलों, दिल्ली-एनसीआर और दक्षिण हरियाणा में अचानक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, यह बारिश मध्य प्रदेश के ऊपर बने ‘एंटी साइक्लोन’ और राजस्थान के ऊपर बने ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ के मिलन (Confluence Zone) के कारण हुई। हालांकि, अब यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है और आज रात से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Comment